“शस्त्र सनातन धर्म का महत्वपूर्ण अंग” – श्रीमहंत नारायण गिरी
गाजियाबाद, 23 फरवरी। श्रीदूधेश्वरनाथ मठ में आज दिल्ली संत महामंडल की बैठक में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के अभियान को पूर्ण समर्थन दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने साथियों संग भगवान महादेव का जलाभिषेक कर श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज द्वारा अपने रक्त से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लिए लिखवाए गए रक्तपत्र को एक लाख हस्ताक्षरों के साथ डॉ. उदिता त्यागी व उनके सहयोगी जल्द ही मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. उदिता त्यागी को सौंपी गई है, जो इसे राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप देने का प्रयास करेंगी।
श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज ने इस अभियान को समर्थन देते हुए कहा कि शस्त्र सनातन धर्म का अभिन्न अंग है और प्रत्येक सनातनी को इसे धारण करने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं के पास यदि शस्त्र होते, तो उनका नरसंहार नहीं होता।
इस बैठक में महामंडलेश्वर नवलकिशोर दास, श्रीमहंत धीरेन्द्र पुरी, महामंडलेश्वर शिवचंद्रानंद गिरी, महंत मंगलदास, आचार्य अच्युतानंद सहित अन्य संत उपस्थित रहे।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि यदि हिंदू समाज ने आत्मरक्षा के लिए शस्त्र नहीं अपनाए, तो भविष्य में उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि संत समाज हर परिस्थिति में इस अभियान के साथ है।
इस अवसर पर अनिल यादव, विनोद सर्वोदय, महेश आहूजा, मोहित बजरंगी सहित अन्य अनुयायीस्थत रहे।