उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँ मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथराजनीतिरुड़कीसामाजिकहरिद्वार

देहरादून नगर निकाय चुनाव: मतगणना स्थल पर हंगामा,

देहरादून नगर निकाय चुनावों के नतीजे आते ही मतगणना स्थलों पर माहौल गरमा गया। वार्ड नंबर 29 की एक महिला ने मतगणना स्थल पर पूर्व कांग्रेस नेता की मौजूदगी का विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने संबंधित व्यक्ति को बाहर निकालने की मांग की।

इसी दौरान, कुछ अन्य स्थानों पर धीमी मतगणना प्रक्रिया से नाराज एजेंटों ने भी हंगामा किया। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों की मदद ली।

हरबर्टपुर नगर पालिका चुनाव परिणाम:

हरबर्टपुर नगर पालिका में वार्ड सभासद के चुनावों में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी जगह बनाने में सफल रहे।

वार्ड 1: भाजपा की नेहा विजेता

वार्ड 2: भाजपा के सुरजीत सिंह बग्गा

वार्ड 3: कांग्रेस की अर्चना नेगी

वार्ड 4: भाजपा के विनोद कश्यप

वार्ड 5: भाजपा के राजेंद्र पटेल

वार्ड 6: निर्दलीय सुबीर कुमार

वार्ड 7: निर्दलीय सरिता राणा थापा

वार्ड 8: निर्दलीय मेघश्याम शर्मा

वार्ड 9: कांग्रेस के मोहन सिंह राठौड़

भाजपा ने 9 में से 4 वार्डों में जीत हासिल की, जबकि निर्दलीय और कांग्रेस ने 3-3 वार्डों में जीत दर्ज की।

चुनाव के नतीजे जहां भाजपा के लिए उत्साहजनक रहे, वहीं कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई/

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button