उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी में सनातन संस्कृति के संरक्षण पर जोर

ग्राम कहुआ, थाना बिरौल, जिला दरभंगा में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज के कृपापात्र शिष्य एवं ब्राह्मण भूषण अधिवक्ता श्री प्रेमचंद्र झा ने भव्य भारत के निर्माण के लिए सेवा, स्वाध्याय एवं संगोष्ठियों के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित करने का आह्वान किया।

श्री झा ने नारी शक्ति विशेषकर बच्चों को सनातन परंपरा की जानकारी देकर उन्हें संस्कृति से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान पाठ्यक्रमों में विदेशी शासकों पर अधिक और देश के महापुरुषों पर अपेक्षाकृत कम प्रकाश डाला जाता है। उन्होंने पूज्य शंकराचार्य द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए सनातन मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता बताई। साथ ही धर्म-नियंत्रित, पक्षपात-विहीन एवं सर्वहितकारी शासन व्यवस्था की स्थापना के लिए प्रथम चरण में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

आचार्य काशीनाथ झा किरण ने भी सनातन परंपरा पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए साप्ताहिक संगोष्ठी आयोजित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रितेश मिश्रा, विक्रम कुमार, अंजनी झा, शिवकुमार मिश्र, सुरेश मिश्रा, भगवान मिश्र, देवचंद ठाकुर, अमित सरकार, वैद्यनाथ मिश्र, चंद्रशेखर मिश्र, शंभू झा, दुख मंडल, सीताराम यादव, दिनेशी यादव, चंद्र मोहन साहू, अंबुज सिंह, हिमांशु मिश्रा, भव्या कुमारी, प्रिया कुमारी, राखी कुमारी, मनीष झा, संजीव साहनी, गंगा साहनी, राम पुकार सहनी, जटाशंकर मिश्र, महादेव ठाकुर, महारानी देवी, मीरा देवी, शिव कला देवी, सुधीर देवी (उपसरपंच), अनिकेत सिंह, अभिलाष सिंह, सुमन सिंह, काशीनाथ झा, अमरनाथ झा, धनंजय झा, प्रिंस कुमार, सुभाष कुमार, लालटुन्नी पासवान, सुदर्शन, हर्ष सहित अनेक लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button