उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

यूजीसी एक्ट के विरोध में डॉ. उदिता त्यागी का आमरण अनशन, शिवशक्ति धाम और आवास पर पुलिस तैनाती

यूजीसी एक्ट के विरोध को लेकर शिवशक्ति धाम डासना और डॉ. उदिता त्यागी के आवास पर पुलिस की भारी तैनाती की गई है, जिससे पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील नजर आ रहा है। विरोध स्वरूप डॉ. उदिता त्यागी ने अपने आवास के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

डॉ. उदिता त्यागी का कहना है कि यूजीसी एक्ट हिंदू समाज के लिए घातक है और वह अपनी अंतिम सांस तक इसका विरोध करती रहेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर और जिला मुख्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध के लिए जाने से उन्हें पुलिस द्वारा रोका गया, जिसके बाद मजबूरन उन्हें अपने घर के बाहर अनशन का निर्णय लेना पड़ा।

डॉ. त्यागी ने पुलिस कार्रवाई को दमनकारी बताते हुए कहा कि प्रशासन की कठोरता ने उन्हें मानसिक रूप से आहत किया है। वहीं, उनके समर्थन में शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज भी मंदिर के मुख्य द्वार पर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button