उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

संविधान निर्माता बीएन राव को मिले पहचान, जन सामान्य मंच का संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

हरिद्वार, 29 जून। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सभागार में जन सामान्य मंच के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की वर्तमान दशा-दिशा, समाज में बढ़ते भय और असुरक्षा, तथा संविधान निर्माण जैसे गंभीर मुद्दों पर वक्ताओं ने विचार रखे।

 

शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉ. बी.एन. राव थे, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिल सकी जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि देश में बीएन राव के योगदान को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा और सड़क से संसद तक आवाज बुलंद की जाएगी।

 

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. जुगल किशोर तिवारी (पूर्व डीआईजी) ने कहा कि मंच का उद्देश्य भयमुक्त समाज का निर्माण और आमजन के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने वर्तमान राजनीति को वोटबैंक आधारित बताते हुए इसकी आलोचना की।

 

राष्ट्रीय संगठन मंत्री जीवकान्त झा ने बताया कि मंच प्रथम चरण में गंगा, यमुना और नर्मदा क्षेत्र में जन संवाद के जरिए मानव और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए कार्य करेगा। उन्होंने प्राकृतिक जलस्रोतों के पुनर्जीवन और नदियों की निर्मलता के लिए चल रही मुहिम की जानकारी भी दी।

 

हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र पांडेय ने कहा कि मंच का उद्देश्य देश को आरक्षण व्यवस्था से मुक्त कराना है, क्योंकि इसका लाभ कुछ ही लोगों को मिला है। प्रो. प्रेमचंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत को वास्तविक खतरा वामपंथी विचारधारा से है, न कि किसी धर्म विशेष से।

 

इस अवसर पर परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पं. अधीर कौशिक ने सभी अतिथियों को रुद्राक्ष माला और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेन्द्र सिंह ने किया।

 

कार्यक्रम में गंगा सभा अध्यक्ष पं. नितिन गौतम, पार्षद आकर्षिका शर्मा, प्रेस क्लब महासचिव दीपक मिश्रा, योगी रजनीश, बालकृष्ण शास्त्री, विकास झा, अमित शर्मा, शिवकुमार तिवारी, अजय कौशिक, दिनेश चंद्र भट्ट, लक्ष्मीकांत मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोगउपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button