उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ समारोह

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान डांस कार्यक्रम चल रहा था, तभी किसी बात को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक छात्र को चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से निकलने के कुछ ही देर बाद यह विवाद हुआ, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और झड़प में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है।

गौरतलब है कि देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में छात्र राजनीति को लेकर पहले भी कई बार झड़प और हंगामे की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे प्रशासन के सामने व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button