हरिद्वार। अवधूत मंडल आश्रम स्थित बाबा हीरादास जी हनुमान मंदिर में धर्म कार्यों से जुड़े संत, कथावाचक, पुरोहित, ज्योतिषाचार्य, योगाचार्य एवं मंदिर पुजारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्म से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए असंगठित धर्माचार्यों को एक मंच पर लाने पर सहमति बनी।
बैठक में सर्वसम्मति से सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से एक नए संगठन के गठन का निर्णय लिया गया, जिसका नाम “अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद” रखा गया। आचार्य चंद्रभूषण शुक्ला के प्रस्ताव पर निराला धाम, भूपतवाला के महंत नित्यानंद जी महाराज को परिषद का अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष शिवम महंत, महामंत्री महंत रविदेव शास्त्री, महंत ओमानंद, तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित, ज्योतिषाचार्य आशुतोष अग्रवाल, कथावाचक संदीप आत्रेय शास्त्री, वासुदेवदास जी, केवल कृष्ण शास्त्री सहित अनेक संत व धर्माचार्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मनसा देवी से जुड़े अमन दुबे, महेश दुबे, शास्त्री केशुराज गौड़, पंडित मोहित जोशी, पंडित मनोज गौड़ व पंडित हिमांशु शर्मा (नजीबाबाद), संतोष दीक्षित, महंत गोविंददास, महंत कामेश्वर पुरी, महंत डॉ. परमानंद, योगाचार्य विपिन जोशी (देहरादून), महंत बलराम मुनि, महंत ज्योतिर्मयानंद, पंडित राजेश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि परिषद के माध्यम से धर्माचार्यों को एकजुट कर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और संरक्षण को नई दिशा दी जाएगी।




