हरिद्वार। महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर ग्राम जियापोता से पंजनहेड़ी होते हुए अजीतपुर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में उत्साह, आस्था और एकजुटता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
शोभायात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री के सलाहकार नीरज कश्यप व हरियाणा के इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा जियापोता से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अजीतपुर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। दलित समाज सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने पुष्पवर्षा, जलपान व स्वागत द्वारों के माध्यम से श्रद्धालुओं का अभिनंदन कर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया।
अजीतपुर में आयोजित विशाल भंडारे में 5000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम स्थल पर अनुशासित व्यवस्था और भारी जनभागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।
इस अवसर पर नीरज कश्यप ने कहा कि यह आयोजन कश्यप समाज की एकजुटता और बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हजारों लोगों की सहभागिता समाज की संगठन शक्ति को दर्शाती है।
कार्यक्रम में बलराम कश्यप, अरुण कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, विनोद कश्यप सहित अनेक पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही प्रखर, अनुज, दीपक, मनीष, विपिन, नरेंद्र, मायाराम, विजेंद्र, प्रहलाद, शिवम, रोहित, सुभाष, ऋतिक, मोहित, लोकेश, अनुकूल, टीनू, नरेश, अभिषेक, अंकुश कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
भव्य शोभायात्रा ने समाज की एकता, शक्ति और विभिन्न समुदायों के सहयोग से सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।




