उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

गैस सिलेंडर न मिलने पर भड़का जनाक्रोश, शिमला बाईपास जाम

देहरादून, 3 अप्रैल। शहर में लगातार बनी गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। शुक्रवार को नाराज लोगों ने शिमला बाईपास पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार, कई दिनों से गैस एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घंटों लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आपूर्ति विभाग और गैस एजेंसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द नियमित आपूर्ति बहाल करने की मांग की। करीब एक घंटे तक चले इस जाम से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारु कराया। प्रशासन का कहना है कि गैस आपूर्ति को व्यवस्थित करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि देहरादून में पिछले कुछ समय से गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण आम जनता के साथ-साथ होटल, ढाबों और छोटे व्यवसायों पर भी इसका असर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button