उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 4 अप्रैल को सजेगा ‘उड़ान-2026’ का मंच, मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

हरिद्वार, 31 मार्च। एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में आगामी 4 अप्रैल को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘उड़ान-2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत डॉ. रविन्द्र पुरी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त होगा।

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा की अध्यक्षता में प्राचार्य कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्राचार्य ने बताया कि ‘उड़ान-2026’ विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उन्हें नई पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने जानकारी दी कि समारोह में सत्र 2022-25 (स्नातक) एवं 2023-25 (स्नातकोत्तर) के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विश्वविद्यालय व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

स्नातक स्तर (2022-25) के टॉपर्स: बी.कॉम. में पलक अग्रवाल, बी.ए. में पूनम रावत, बी.एस.सी. (गणित) में अमिक्शा शाह, बी.एस.सी. (कंप्यूटर) में अंशुमन कश्यप तथा बी.एस.सी. (बायो) में ऋतिक सूडान को सम्मानित किया जाएगा।

स्नातकोत्तर स्तर (2023-25) के मेधावी: एम.कॉम. में विधि गौतम, एम.ए. (अंग्रेजी) में राशि, एम.ए. (हिंदी) में पूनम, एम.ए. (राजनीति विज्ञान) में जानवी चौहान, एम.ए. (समाजशास्त्र) में फिजा तथा एम.ए. (अर्थशास्त्र) में डिंपल गोयल को सम्मानित किया जाएगा।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए जोर-शोर से अभ्यास किया जा रहा है। इस अवसर पर शिक्षा, खेल एवं समाज सेवा (एनएसएस/रेड क्रॉस) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button