उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

निक्षय मित्र योजना ‘टीबी मुक्त भारत’ की ओर मजबूत कदम : श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी द्वारा आयोजित सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम में टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गईं तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘टीबी मुक्त भारत’ संकल्प को साकार करने में निक्षय मित्र योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि दवाओं के साथ-साथ मरीजों के लिए पौष्टिक आहार भी बेहद आवश्यक है। समाज के निक्षय मित्रों की सराहना करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही सच्ची सेवा है।

इस अवसर पर एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने विश्व टीबी दिवस 2026 की थीम “हां, हम टीबी को खत्म कर सकते हैं” का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार, डॉक्टरों और समाज के सामूहिक प्रयासों से इस बीमारी का उन्मूलन संभव है।

कार्यक्रम में जिला क्षयरोग केंद्र, हरिद्वार की टीम को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर सहित चिकित्सा, प्रबंधन व फील्ड स्टाफ के कई कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही, निक्षय मित्र योजना में सहयोग और जनजागरूकता के लिए प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा व डॉ. विजय शर्मा को भी जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button