उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

देहरादून, 17 मार्च। विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी जेई उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन जारी करने और विद्युत भार बढ़ाने के नाम पर 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

ट्रैप ऑपरेशन के दौरान आरोपी जेई अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस प्रकरण में अन्य कोई अधिकारी या कर्मचारी शामिल तो नहीं है।

इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर तुरंत शिकायत करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button