उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

अब गोदाम से नहीं, घर-घर होगी एलपीजी गैस की डिलीवरी

देहरादून। गैस एजेंसियों और गोदामों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के गोदामों से सीधे एलपीजी सिलिंडर नहीं दिया जाएगा, बल्कि रसोई गैस केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन के अनुसार गोदामों और एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए लग रही लंबी कतारों के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए देर शाम आदेश जारी कर गोदामों से सीधे वितरण पर रोक लगा दी गई।

नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को पहले की तरह गैस की बुकिंग करनी होगी और उसके बाद सिलिंडर घर पर ही पहुंचाया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता को ऑनलाइन बुकिंग करने में परेशानी होती है तो वह गैस एजेंसी पर जाकर बुकिंग करा सकता है, लेकिन सिलिंडर की आपूर्ति केवल होम डिलीवरी से ही होगी।

प्रशासन ने गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की टीमें भी तैनात की हैं। लगभग 70 गैस एजेंसियों पर निगरानी रखने के लिए करीब 30 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जो वितरण प्रक्रिया और संभावित कालाबाजारी पर नजर रखेंगे।

प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को लाइन में लगने से राहत मिलेगी और गैस वितरण प्रणाली को अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button