उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

श्रीमद्भागवत कथा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हरिद्वार, 14 मार्च। रामनगर कॉलोनी ज्वालापुर स्थित श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर में श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर श्रद्धालुओं को धर्म के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

भागवत आचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यदि मानव को पृथ्वी पर सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जीना है तो जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आज स्वार्थ के कारण प्रकृति के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी की जा रही हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। यदि इसी प्रकार पेड़ों की कटाई होती रही तो भविष्य में शुद्ध हवा मिलना भी कठिन हो जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपने जन्मदिन या विवाह वर्षगांठ पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कथा के दौरान शास्त्री जी ने गोपी गीत का भावपूर्ण वर्णन किया तथा एकादशी की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। साथ ही मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध, द्वारिकापुरी की स्थापना और भगवान श्रीकृष्ण व देवी रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का रसपूर्ण श्रवण कराया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव भी मनाया।

कथा में संगीता मेहंदीदत्ता, राजेश कुमार मेहंदीदत्ता, आकाश मेहंदीदत्ता, आकांक्षा मेहंदीदत्ता, पंडित अधीर कौशिक, कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, सचिन कौशिक, आर्यन बिश्नोई, मोनिका बिश्नोई, कनक सिंह, सतपाल सिंह, कल्पना सिंह, अंकित सिंह, सुमन सिंह, दीप्ति भरद्वाज, मनोज भरद्वाज, अखिलेश भरद्वाज, रेनू शर्मा, आशीष शर्मा, मनीष शर्मा, सुमन चोपड़ा, शिक्षा राणा, संगीता राणा, प्रियंका राणा, मधु ऐलावादी, विनोद ऐलावादी, पूर्व पार्षद रेनू अरोड़ा, भागवत परिवार के सचिव चिराग अरोड़ा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुख्य यजमान के रूप में सोमी देवी राजपूत, प्रिया राजपूत, रिंकी राजपूत, काजल राजपूत, दीपक राजपूत, हर्षित राजपूत, रीना जोशी, पंकज जोशी, काव्य जोशी, गुंजन जोशी, रुद्राक्ष भट्ट, रिंकी भट्ट, पंडित सचिन पैन्यूली, पंडित आदित्य जागुड़ी, सीमा पाराशर, दीप्ति भारद्वाज, रिंकू शर्मा, ललिता मेहता, सतवीर राणा आदि ने भागवत पूजन संपन्न कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button