उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

श्रीमद्भागवत कथा में मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

हरिद्वार, 12 मार्च। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार रामनगर के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में रामनगर कॉलोनी ज्वालापुर स्थित श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भी भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।

कथा व्यास भागवत आचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी पर दो प्रकार की गंगा विराजमान हैं—एक भागीरथी गंगा और दूसरी भगवती ज्ञान गंगा। दोनों का उद्गम भगवान नारायण से हुआ है और दोनों ही समस्त मानव जाति का कल्याण करती हैं। उन्होंने बताया कि राजा भगीरथ के कठोर तप से भागीरथी गंगा का अवतरण हुआ, जो भगवान नारायण के चरणों से ब्रह्मा के कमंडलु, फिर भगवान शिव की जटाओं से होते हुए गोमुख से गंगासागर तक बहकर संसार को पवित्र करती है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार भगवती ज्ञान गंगा भी भगवान नारायण के मुख से प्रकट होकर ब्रह्मा, नारद, वेदव्यास और शुकदेव जी की परंपरा से होते हुए राजा परीक्षित की सभा तक पहुंची। जो भी श्रद्धालु इस ज्ञान गंगा में डुबकी लगाता है, उसका तन, मन और धन तीनों पवित्र हो जाते हैं।

कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दीप्ति भारद्वाज, मनोज भारद्वाज, अखिलेश भारद्वाज, रेनू शर्मा, आशीष शर्मा, मनीष शर्मा, सुमन चोपड़ा, शिक्षा राणा, संगीता राणा, प्रियंका राणा, मधु ऐलावादी, विनोद ऐलावादी, पूर्व पार्षद रेनू अरोड़ा, श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार रामनगर के सचिव चिराग अरोड़ा सहित मुख्य यजमान सोमी देवी राजपूत, प्रिया राजपूत, रिंकी राजपूत, काजल राजपूत, दीपक राजपूत, हर्षित राजपूत, रीना जोशी, पंकज जोशी, काव्य जोशी, गुंजन जोशी, रुद्राक्ष भट्ट, रिंकी भट्ट, पंडित सचिन पैन्यूली, पंडित आदित्य जागुड़ी, सीमा पाराशर, रिंकू शर्मा, ललिता मेहता, सतवीर राणा आदि श्रद्धालुओं ने भागवत पूजन संपन्न कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button