उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

कुंभ मेला क्षेत्र की दुकानों के बोर्ड पर जीएसटी व मोबाइल नंबर अंकित करने की मांग

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा. विशाल गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती को ज्ञापन सौंपकर कुंभ मेला क्षेत्र में दुकानों के सामने लगाए जा रहे बोर्डों पर जीएसटी नंबर और मोबाइल नंबर अंकित करने की मांग की।

ज्ञापन में डा. विशाल गर्ग ने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र में दुकानों के सामने एक समान बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिन पर दुकानदार और दुकान का नाम अंकित किया जा रहा है, लेकिन बोर्ड पर जीएसटी नंबर और दुकानदार का मोबाइल नंबर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और सुविधा के लिए बोर्ड पर जीएसटी नंबर व मोबाइल नंबर भी अनिवार्य रूप से अंकित किए जाने चाहिए।

 

उन्होंने यह भी कहा कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल एक पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त व्यापारिक संगठन है। इसलिए कुंभ मेला प्रशासन द्वारा व्यापारियों से संबंधित आयोजित की जाने वाली बैठकों की सूचना संगठन को भी दी जानी चाहिए, ताकि व्यापारी अपने सुझाव और समस्याएं प्रशासन के समक्ष रख सकें।

इस दौरान शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विशाल मूर्ति भट्ट, शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, जिला संगठन मंत्री योगेश भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा, भीमगोड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्चित चौहान, रवि चौहान और जाह्नवी व्यापार मंडल अध्यक्ष निशा गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button