उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

गौ सेवा से मिलता है समस्त देवी-देवताओं का आशीर्वाद: पवन कृष्ण शास्त्री

हरिद्वार, 10 मार्च। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार रामनगर के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में रामनगर कॉलोनी ज्वालापुर स्थित श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन भागवत आचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को गौ सेवा का महत्व बताया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ना चाहिए। गौ माता में समस्त देवी-देवताओं का वास माना गया है। जो व्यक्ति गौ सेवा करता है, उसे सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा करने वाले के जीवन में दुख-दरिद्रता और संकट नहीं आते। भगवान श्रीकृष्ण ने भी वृंदावन में बाल्यकाल के दौरान गौ सेवा कर गौचारण लीला की थी। सच्चा कृष्ण भक्त वही है, जो गौ माता के प्रति मातृभाव रखता है और उनकी सेवा करता है।

पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की रक्षा के लिए आवाज उठानी चाहिए और उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए, तभी गौवंश की समुचित सुरक्षा संभव हो पाएगी।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद रेनू अरोरा, भागवत परिवार के सचिव चिराग अरोड़ा, मुख्य यजमान सोमी देवी राजपूत, प्रिया राजपूत, रिंकी राजपूत, काजल राजपूत, दीपक राजपूत, हर्षित राजपूत, रीना जोशी, पंकज जोशी, काव्य जोशी, गुंजन जोशी, रुद्राक्ष भट्ट, रिंकी भट्ट, पंडित सचिन पैन्यूली, पंडित आदित्य जागुड़ी, सीमा पाराशर, दीप्ति भारद्वाज, रिंकू शर्मा, ललिता मेहता, सतवीर राणा सहित कई श्रद्धालुओं ने भागवत पूजन में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button