पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के कृपापात्र शिष्य ब्राह्मण भूषण अधिवक्ता प्रेमचंद्र झा के सानिध्य में किया गया।
संगोष्ठी में गोवर्धन पीठ पुरी द्वारा संचालित “भव्य भारत के निर्माण” विषय पर विचार रखते हुए वक्ताओं ने भारत को शीघ्र हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की आवश्यकता पर चर्चा की। इस दौरान उपस्थित पुजारी परिवारों और भक्तों ने विषय पर अपने विचार साझा किए और समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है। संगोष्ठी में मौजूद लोगों ने इस दिशा में सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर धीरज शर्मा, मुकेश पुजारी, विनोद पुजारी सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ हुआ।




