हरिद्वार, 9 मार्च। रामनगर कॉलोनी ज्वालापुर स्थित श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में सर्वजन कल्याण के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार द्वारा आयोजित कलश यात्रा में सैकड़ों माताओं व बहनों ने भाग लिया।
कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मुनीश्वर घाट सिंहद्वार पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन तथा श्रीमद्भागवत का विधिवत पूजन किया। इस दौरान देवभूमि उत्तराखंड के बद्रीनाथ क्षेत्र कर्णप्रयाग स्थित मां विजय चंडिका भवानी जिलासू का आगमन भी हुआ, जिनके दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि मां चंडिका बारह वर्षों के अंतराल पर देवरा यात्रा के दौरान 27 गांवों में भ्रमण कर अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि भक्तों की श्रद्धा और भक्ति के फलस्वरूप ही मां चंडिका श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर पहुंचीं और भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मां चंडिका के भक्तों द्वारा प्रस्तुत भक्ति नृत्य ने सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में यात्रा समिति अध्यक्ष दिलबर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष संदीप चौहान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र रावत, महासचिव धीरेंद्र राणा, सचिन ईश्वर राणा, पंडित हरि बल्लभ सती, पंडित संतोष तिवारी, पंडित दीपांकर खालि, नीरज राणा, सुमित कंडारी, कपिल रावत, विपुल नेगी, करण चौहान, आशीष बुटोला, जयदीप चौहान, ऋषभ रावत, हिम्मत रावत, सतीश रावत, सत्येंद्र नेगी, गोपाल बुटोला, देव सिंह राणा, मनीष कंडारी, प्रकाश चौहान, प्रवेश खालि, रविंद्र राणा, कैलाश दास, संदीप दास, भोला दास, समीर दास सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी का स्वागत श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया।




