उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

कंज्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” के तहत हरिद्वार में उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक

हरिद्वार, 5 मार्च। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा गुणवत्तायुक्त उत्पादों के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “कंज्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” के अंतर्गत जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून द्वारा जवाहर नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार एवं सेतु फाउंडेशन के सहयोग से कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में भगत सिंह चौक के निकट स्थित जवाहर नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर के संजय जैन उपाध्याय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया एवं कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन अनंत शर्मा, नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट डॉ. एम. सेल्वराज, डॉ. आर.के. थिरु तथा जवाहर नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने सहभागिता की।

वक्ताओं ने प्रतिभागियों को उपभोक्ता अधिकारों, गुणवत्तायुक्त उत्पादों की पहचान, आईएसआई मार्क, हॉलमार्किंग तथा उपभोक्ता शिकायत निवारण तंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे हमेशा प्रमाणित और मानकयुक्त उत्पादों का ही उपयोग करें, ताकि उनकी सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून की मानक संवर्धन अधिकारी श्रीमती सरिता त्रिपाठी ने बीआईएस की विभिन्न गतिविधियों और उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए BIS Care App के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लेकर उपभोक्ता जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button