उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

शिक्षा का नया अध्याय: एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में खुलेगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र

हरिद्वार/हल्द्वानी, 28 फरवरी। उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत हरिद्वार के प्रतिष्ठित S.M.J.N. (P.G.) College में अब Uttarakhand Open University (यूओयू) का अध्ययन केंद्र संचालित किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय मुख्यालय हल्द्वानी में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर सहमति पत्र पर चर्चा की गई।

बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा, कुलसचिव डॉ. के.आर. भट्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार शुक्ला, प्रो. पी.डी. पंत, प्रो. एम.एम. जोशी एवं प्रो. रयाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक प्रक्रियाओं को गति देने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पी.एस. परिहार तथा आईटी विभाग से डॉ. जितेन्द्र, डॉ. आशुतोष और जे.के. द्विवेदी ने भी सहभागिता की।

कुलपति प्रो. लोहनी ने बताया कि नए अध्ययन केंद्र की स्थापना से हरिद्वार, रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब हल्द्वानी स्थित मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें अपने शहर में ही गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री (एसएलएम) की उपलब्धता तथा प्रवेश, परीक्षा और अन्य प्रशासनिक कार्यों का त्वरित समाधान मिल सकेगा।

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने इसे क्षेत्र के लिए उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह केंद्र विशेष रूप से छात्राओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। नियमित कॉलेज न आ पाने वाली छात्राएं अब मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से अपनी शिक्षा जारी रख सकेंगी, जिससे महिला शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार शीघ्र ही केंद्र पर विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button