उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

केयर कॉलेज में धूमधाम से फ्रेशर उत्सव का आगाज़

केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में छात्राओं द्वारा फ्रेशर उत्सव का शुभारंभ हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ा अखाड़ा के महंत सूर्यांश मुनि एवं महंत राघवेंद्र दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं समाजसेवी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। संगीत, नृत्य एवं विविध कलात्मक कार्यक्रमों ने सभागार में उत्साह का वातावरण बना दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कॉलेज के डायरेक्टर राजकुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राएं न केवल नर्सिंग की दक्ष पेशेवर बनकर निकलेंगी, बल्कि समाज सेवा के प्रति समर्पित संवेदनशील कर्मयोगी भी बनेंगी। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य प्रीति शिखा शर्मा ने कहा कि फ्रेशर उत्सव नई शुरुआत का प्रतीक है। यहां प्राप्त ज्ञान और संस्कार छात्राओं के जीवन को दिशा देने का कार्य करेंगे।

मुख्य अतिथियों ने छात्राओं को सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने नवप्रवेशी छात्राओं के लिए यादगार शुरुआत का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button