उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मुरादाबाद स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 91 हजार से अधिक राजस्व वसूला

मुरादाबाद, 25 फरवरी। रेल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेल राजस्व की क्षति पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मुरादाबाद मंडल द्वारा बुधवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सघन किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री आदित्य गुप्ता के निर्देशन में संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व सीआईटी श्री विजयंत शर्मा एवं श्री भावेश शर्मा ने किया। इस दौरान 17 टिकट चेकिंग स्टाफ ने 4 रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों के सहयोग से स्टेशन पर आने-जाने वाली 26 ट्रेनों की गहन जांच की।

जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा के 99 मामलों में ₹47,550, अनियमित यात्रा के 99 मामलों में ₹43,805 तथा गंदगी फैलाने के 2 मामलों में ₹300 का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार कुल 200 मामलों में ₹91,655 (इक्यानवे हजार छह सौ पचपन रुपये) का राजस्व अर्जित किया गया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य लें तथा यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही सफर करें। जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी कोच में यात्रा करें और स्टेशन परिसर व गाड़ियों में स्वच्छता बनाए रखें।

यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता के लिए यात्री रेलवे की एकीकृत हेल्पलाइन 139 या “Rail One” ऐप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button