एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (2025-26) का बुधवार को उत्साह और गरिमा के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने मशाल प्रज्वलित कर एवं गुब्बारे छोड़कर किया। इस अवसर पर कॉलेज का कुलगीत “हरिद्वार के गंगा तट पर ज्ञान गीत की धारा है” पहली बार प्रस्तुत किया गया। कुलगीत की रचना दून स्कूल के हिंदी शिक्षक श्री नवल किशोर बहुगुणा ‘नवल’ ने की है। इसका संगीतमय प्रस्तुतीकरण संगीत विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अमिता मल्होत्रा और बी.ए. की छात्रा लक्ष्मी ने किया।
प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेल और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्ता पर बल दिया।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में ट्रैक एंड फील्ड की 30 स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद और भाला फेंक की स्पर्धाएं संपन्न हुईं।
गोला फेंक (छात्र वर्ग):
प्रथम – मुंतजिर सैयद (बीकॉम), द्वितीय – प्रज्ज्वल (एमकॉम), तृतीय – प्रिंस (बीकॉम)
गोला फेंक (छात्रा वर्ग):
प्रथम – कशिश (बीकॉम), द्वितीय – मुस्कान (बीएससी), तृतीय – अदिति (बीएससी)
भाला फेंक (छात्र वर्ग):
प्रथम – आदित्य कुमार रजक (बीकॉम), द्वितीय – मुंतजिर सैयद (बीकॉम), तृतीय – मनोज रावत (बीएससी)
भाला फेंक (छात्रा वर्ग):
प्रथम – कशिश ठाकुर (बीकॉम), द्वितीय – दीक्षा शर्मा (बीकॉम), तृतीय – मुस्कान (बीएससी)
कार्यक्रम के सफल संचालन में डीन डॉ. एस.के. माहेश्वरी, मुख्य खेलकूद अधीक्षक विनय थपलियाल, डॉ. शिव कुमार चौहान, डॉ. मनोज सोही, रिंकल गोयल, रिचा मिनोचा, गौरव बंसल, डॉ. अमिता मल्होत्रा, हिमांशु सिंह, डॉ. मनमोहन गुप्ता और प्रो. जे.सी. आर्य सहित अन्य प्राध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खेल प्रशिक्षक भारत भूषण और रंजीता बर्मन के निर्देशन में रेफरी टीम ने प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष संचालन किया।
प्रतियोगिता का समापन 27 फरवरी को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।




