उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मेयर सौरभ थपलियाल ने एबीसी सेंटर और कांजी हाउस का किया निरीक्षण, डॉग शेल्टर के निर्माण का लिया जायजा

देहरादून (संवाद न्यूज एजेंसी) — देहरादून नगर के मेयर सौरभ थपलियाल ने सोमवार को केदारपुर स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर तथा कांजी हाउस गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने कहा कि शहर में आवारा पशुओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण डॉग शेल्टर बनाने के लिए भूमि चिन्हित कर दी गई है। इसका निर्माण उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन के अनुरूप जल्द शुरू कराया जाएगा। वर्तमान में डॉग कैनल की क्षमता 72 से बढ़ाकर 300 की जाएगी तथा अति आक्रामक कुत्तों को सुरक्षित रखने का प्रबंध भी शीघ्र लागू होगा।

उन्होंने केंद्र के उच्च गुणवत्ता वाले ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया, जहां प्रतिदिन लगभग 20-22 नसबंदी सर्जरी की जा रही हैं। मेयर ने कहा कि यह सुविधा न केवल देहरादून बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक मॉडल बन सकती है।

निरीक्षण के बाद महापौर ने कांजी हाउस गौशाला में भी निराश्रित और घायल पशुओं के लिए चारा, पानी, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की। वर्तमान में गौशाला में लगभग 296 पशु संरक्षित हैं और व्यवस्थाएं संतोषप्रद पाई गईं।

नगर आयुक्त नमामी बंसल और वरिष्ठ पशु चिकित्सक भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशु प्रबंधन, नसबंदी और उपचार की प्रक्रियाएं वैज्ञानिक तथा मानवीय दृष्टिकोण से संचालित की जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button