उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बिजली चोरी पर कसा शिकंजा, 22 उपभोक्ता पकड़े गए

मंगलौर, 23 फरवरी 2026। विद्युत वितरण उपखण्ड मंगलौर की टीम ने बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के क्रम में सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ग्राम गदरजुड्डा में 22 ऐसे उपभोक्ता पकड़े गए, जिनके मीटर पूर्व में बकाया बिल के कारण हटाए जा चुके थे, लेकिन वे डायरेक्ट केबल जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे।

अभियान का नेतृत्व उपखण्ड अधिकारी श्री अनुभव सैनी ने किया। उनके साथ अवर अभियन्ता श्री सौरभ सिंह भाटी, लाइन स्टाफ श्री अरुण व श्री धर्मवीर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पकड़े गए उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

चेकिंग के दौरान कस्बा मंगलौर, ग्राम लहबोली, ग्राम गदरजुड्डा और गुर्जर नारसन क्षेत्र में कुल 11 बकायेदार उपभोक्ताओं के मीटर उतारे गए तथा 17 संयोजनों को अस्थायी रूप से विच्छेदित (टीडी) किया गया। अभियान के तहत लगभग नौ लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई।

उपखण्ड अधिकारी श्री सैनी ने सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना बकाया विद्युत बिल समय पर जमा कराएं, ताकि अनावश्यक कार्रवाई और असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बकायेदारों और अवैध कनेक्शन धारकों के विरुद्ध संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button