उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

हरिद्वार, 20 फरवरी। केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के बीएससी नर्सिंग, एएनएम एवं जीएनएम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, नैतिक मूल्यों एवं व्यावसायिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली की प्रधानाचार्या डॉ. स्मृति अरोड़ा उपस्थित रहीं। उनके साथ जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षाविदों ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों का तिलक-चंदन एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. अरोड़ा ने अपने संबोधन में नर्सिंग पेशे की गरिमा, अनुशासन, करुणा और समर्पण पर बल देते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से रोगियों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और व्यावसायिक आचार-संहिता का पालन करने का आह्वान किया।

कॉलेज के प्रबंध निदेशक राजकुमार शर्मा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि संवेदनशील एवं दक्ष नर्सिंग पेशेवर तैयार करना है। डायरेक्टर प्रीतशिखा शर्मा ने व्यवहारिक प्रशिक्षण और मानवीय मूल्यों के समन्वय पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी।

समारोह में विद्यार्थियों ने निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण से सेवा करने की शपथ ली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुमाऊनी और गढ़वाली लोकनृत्यों ने समां बांधा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button