उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सीएसआर के तहत नवोदय नगर विद्यालय को मिली सौर ऊर्जा व डिजिटल संसाधनों की सौगात

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नवोदय नगर में गुरुवार को सीएसआर योजना के अंतर्गत किरबी संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न शैक्षिक एवं आधारभूत संसाधनों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदेश चौहान (विधायक, रानीपुर) ने विद्यालय को सौर ऊर्जा से संचालित एलईडी लाइट्स, विद्यालय के नाम का साइनबोर्ड, कंप्यूटर, प्रिंटर, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम, स्टील अलमारी, कुर्सी-मेज एवं किचन रैक सहित अन्य सामग्री का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता, बल्कि वह देश के भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार, समस्त स्टाफ तथा पूर्व सभासद सिंहपाल सिंह सैनी और उनके सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और सामूहिक प्रयासों से इसे शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सकता है। किरबी संस्थान के डीजीएम धीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि संस्थान को ऐसे विद्यालय के साथ जुड़कर कार्य करने पर गर्व है, जिसने कम समय में राज्य स्तर पर दो बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने भविष्य में भी सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

प्रधानाध्यापक विनय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक निवेश से छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल होगा और उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम में पूर्व सभासद सिंहपाल सिंह सैनी, अतुल वशिष्ठ, श्याम सुंदर गुप्ता, वरुण वशिष्ठ, राम सिंह, सुरेंद्र त्यागी, अभिषेक शर्मा, ओमवीर त्यागी, किरबी संस्थान से अमित चौहान, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, नूर मोहम्मद, आयुष कुमार तथा विद्यालय स्टाफ के सदस्य विनीत कुमार, कु. नीतू आहूजा, अवनीश, प्रवीण कुमार, नेहा पाल, शिवांगी, पुष्पा, ममता एवं रूपा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button