उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

PACA प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

प्रोविंशियल ऐडेड कॉलेज एसोसिएशन (PACA) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. देवेंद्र भसीन एवं डॉ. जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल में PACA के अध्यक्ष प्रो. हरवीर सिंह रंधावा, महामंत्री प्रो. प्रशांत सिंह, सचिव प्रो. शालिनी गुप्ता तथा आजीवन सदस्य एवं वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार बत्रा शामिल रहे। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को राज्य की चहुंमुखी उन्नति हेतु लिए जा रहे निर्णयों के लिए अभिनंदन पत्र भेंट किया तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

नई शिक्षा नीति पर हुआ मंथन

बैठक के दौरान नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रदेश की उच्च शिक्षा में उभर रहे नए आयामों, अवसरों और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के समक्ष उपस्थित समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने संगठन की शैक्षणिक एवं अकादमिक गतिविधियों की सराहना करते हुए आगामी मई माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित PACA के वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करने की सहर्ष स्वीकृति भी प्रदान की।

प्रतिनिधिमंडल ने इसे उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए सरकार के साथ समन्वय बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button