उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँ मण्डलगढ़वाल मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिक

प्रमुख व्यवसायी अवधेश सिंह का निधन, शोक में डूबा लालगंज**

लालगंज: प्रख्यात व्यवसायी और जे.पी. वर्क्स के प्रोप्राइटर अवधेश सिंह (80 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव हरीपुर पुरेजीत में संपन्न हुई।

 

लगभग 40 वर्षों से जे.पी. वर्क्स के माध्यम से व्यापार के क्षेत्र में सक्रिय अवधेश सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने तीन पुत्रों—राजीव सिंह, संजीव सिंह, अमर सिंह और पुत्री सरिता सिंह को उच्च शिक्षा प्रदान कर अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। उनकी पुत्री सरिता सिंह को दिल्ली सरकार में रोहतास नगर विधानसभा से विधायक बनवाने में उनकी अहम भूमिका रही।

 

अवधेश सिंह के असमय निधन से परिवार और समुदाय शोकाकुल है। उनके दामाद अभिनव सिंह, रवि कुमार, प्रधान भैरो सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, कप्तान सिंह, शुभम सिंह, सौरभ सिंह, विजय कुमार, शुभम सिंह चौहान, लल्लू सिंह, प्रशांत सिंह सहित अनेक लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। परिवार ने उनके आदर्शों पर चलकर उनका मान-सम्मान बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button