उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने बहादराबाद क्षेत्र का किया निरीक्षण

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के क्रम में मेलाधिकारी कुंभ मेला श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को बहादराबाद क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी पर निर्माणाधीन पुल का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

मेलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कुंभ मेला जैसे वृहद आयोजन से जुड़े निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात सुगमता एवं प्रभावी भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में आवश्यक आधारभूत ढांचे का निर्माण प्राथमिकता पर किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पुरानी गंग नहर सायफन के डाउनस्ट्रीम में 90 मीटर स्पान का दो लेन कंपोजिट स्टील पुल बनाया जा रहा है। इस पुल का निर्माण 1659.42 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। निर्माण कार्य 28 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है, जिसे 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मेलाधिकारी ने वरिष्ठ अभियंताओं को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएंगे।

इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित मेला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button