यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरगामी पहल माना जा रहा है। यह बजट किसान, युवा, नारी शक्ति और वंचित वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिससे विकास, रोजगार और नवाचार के नए अवसर सृजित होंगे।
बजट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ट्रेकिंग ट्रेल्स के विकास की घोषणा से पर्वतीय पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
वित्तीय अनुशासन, समावेशी विकास और परिणामोन्मुख शासन के सिद्धांतों पर आधारित यह बजट कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, एमएसएमई और सेमीकंडक्टर जैसे भविष्य के क्षेत्रों को बढ़ावा देने, कर प्रणाली को सरल करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने पर विशेष जोर देता है। साथ ही मध्यम वर्ग को राहत देने के प्रावधान बजट की जनोन्मुखी सोच को दर्शाते हैं।
कुल मिलाकर, केंद्रीय बजट 2026–27 ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरक कदम है, जो आर्थिक सुदृढ़ता, सामाजिक संतुलन और सतत विकास के माध्यम से भारत को वैश्विक आर्थिक मंच पर और अधिक सशक्त बनाने का ठोस आधार प्रस्तुत करता है।




