उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

देहरादून यूकेएसएसएससी ने 204 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से किया बाहर

देहरादून/उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 204 अभ्यर्थियों को समूह-’ग’ भर्ती प्रक्रिया से हटा दिया, क्योंकि वे निर्धारित तिथि पर प्रमाणपत्रों के सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के लिए उपस्थित नहीं हुए।

आयोग ने कुल 1141 उम्मीदवारों को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया था, जिनमें से 937 ही सत्यापन के लिए आए, जबकि 204 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थिति के आधार पर इन सभी का भर्ती से नाम हटा दिया गया है। ये अभ्यर्थी पहले ही लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट पास कर चुके थे और कई विभागों में डेटा एंट्री ऑपरेटर, कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक, स्वागती, मेट, कार्य पर्यवेक्षक व आवास निरीक्षक जैसे पदों पर चयन की दिशा में आगे बढ़ रहे थे।

आयोग की तरफ से अभ्यर्थियों को पहले डिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच सत्यापन के लिए बुलाया गया था और अपरिहार्य कारणों को ध्यान में रखते हुए एक अतिरिक्त दिन (1 जनवरी) भी दिया गया था, लेकिन फिर भी 204 उम्मीदवार सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हुए, जिसके कारण उन्हें प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।

इस निर्णय के बाद चयन सूची में शुद्धता बनी रहेगी और नियमों के अनुसार आगे की प्रक्रिया जारी रहेगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे संबंधित विभागीय अधिसूचनाओं एवं आयोग की वेबसाइट पर जारी अपडेट नियमित रूप से देखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button