हरिद्वार, 28 जनवरी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध तहसील व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, व्यापारिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गौतम फार्म हाउस में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
समारोह में श्री गंगा सभा के अध्यक्ष श्री नितिन गौतम ने तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, महामंत्री आदेश मारवाड़ी व सुमित चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज सिरोही, उपाध्यक्ष उदयराम सेमवाल, महेश सूर्यवंशी, भोला शर्मा, नितिन शर्मा व मनीष रस्तोगी, तहसील सचिव कपिल गिरी, संचित ग्रोवर, महादेव शंकर, तरुण जोशी, बलवीर रावत, विपिन शर्मा, मंगल सिंह, कमल खड़का व अमित शर्मा, प्रचार मंत्री अभिषेक गिरी, संयुक्त प्रचार मंत्री शिवकुमार राजपूत व राकेश कुमार को शपथ दिलाई। अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर संतोषानंद देव महाराज ने पूरी कार्यकारिणी को आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में नगर विधायक श्री मदन कौशिक एवं रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापार मंडल समाज की आर्थिक रीढ़ है और जनप्रतिनिधि सदैव व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे।
श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की सशक्त आवाज है और नई कार्यकारिणी व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएगी। पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल ने संगठन की एकजुटता को उसकी सबसे बड़ी ताकत बताया।
तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि व्यापारियों के विश्वास पर खरा उतरते हुए सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर संगठन को नई दिशा दी जाएगी। वहीं प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग व सुभाष कश्यप ने कहा कि नई कार्यकारिणी व्यापारी हितों को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि संगठन में पहली बार महिला शक्ति को भी दायित्व सौंपे गए हैं तथा शीघ्र ही पूरे जिले में संगठन का विस्तार किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, जिला महामंत्री अश्विनी शर्मा, योगेश भारद्वाज, अशोक शर्मा, मनोज झा, वैद्य एम.आर. शर्मा, प्रवीण सिंघल, पं. पवन कृष्ण शास्त्री, जगदीश लाल पाहवा, किशन बजाज सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




