उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सेवा पार्क सिडकुल में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

उद्यमियों ने स्वच्छ भारत, मेक इन इंडिया व आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाने की ली शपथ

हरिद्वार। सेवा पार्क सिडकुल में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के सभी उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत को सामूहिक रूप से आगे बढ़ाने तथा देश को विकास के पथ पर ले जाने की शपथ ली।

इस अवसर पर उद्यमियों ने मतदाता जागरूकता पर भी बल देते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सम्मानित उद्यमी अपने जीवन में एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर प्रति वर्ष किसी एक सामाजिक अथवा राष्ट्रहित के कार्य को निरंतर आगे बढ़ाएगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष हिमेश कपूर सहित पराग सक्सेना, पुनीत गोयल, संजीव गुप्ता, अमरीक सिंह भट्टी, आशीष गुप्ता, अनिल अग्रवाल, कुलदीप हंडा, सागर गुप्ता, पवन शर्मा, मानतोष राजू, राकेश त्यागी सहित अनेक उद्यमियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह का समापन ‘जय हिंद, जय भारत’ के उद्घोष और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button