उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

डीपीएस दौलतपुर जूनियर, कनखल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

कनखल। डीपीएस दौलतपुर जूनियर, कनखल में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री पीयूष जैन एवं विद्यालय प्रभारी सुश्री अमिता ओहरी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता के रंग में रंगा नजर आया।

समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात कियारा गुप्ता ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। तक्षय एवं रुद्र तिवारी ने अपने प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से संविधान एवं राष्ट्र के मूल्यों पर प्रकाश डाला। कक्षा तृतीय के विद्यार्थियों की रंगारंग नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम एवं एकता के संदेश के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय चेतना जागृत करने में सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button