उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

उत्तराखंड में वर्दी घोटाले पर सीएम धामी का सख्त एक्शन

देहरादून, 24 जनवरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह बड़ा कदम प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति “जीरो टॉलरेंस” नीति के अनुरूप उठाया गया है।

घोटाला 2024–25 और 2025–26 के दौरान हुए होमगार्ड्स वर्दी खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघनों के आरोप सामने आए हैं। महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून द्वारा शासन को भेजे गए रिपोर्ट में पारदर्शिता के अभाव की बात कही गई थी।

मुख्यमंत्री धामी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश भी दिए हैं। सरकार का स्पष्ट कहना है कि किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आलोचकों के मुताबिक, घोटाले में लगभग ₹2 करोड़ की अनियमितताओं का आरोप है, जिसमें होमगार्ड्स वर्दी सामग्री को मूल बाजार मूल्य से कहीं अधिक कीमत पर खरीदा गया था। धामी सरकार का दावा है कि यह कदम सरकारी खरीद प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button