एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) महाविद्यालय में इंडोर गेम श्रृंखला के दूसरे चरण के अंतर्गत कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन छात्र व छात्रा वर्ग के लिए पृथक-पृथक किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधन समिति एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रवींद्र पुरी जी के आशीर्वचन से हुआ। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कैरम का उद्भव भारत में ही हुआ है तथा इसके विकास का श्रेय पटियाला के राजवंश को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कैरम की लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि भारतीय खेलों ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं उत्तराखंड उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय का खेलकूद विभाग भारतीय खेलों सहित सभी खेलों के लिए आवश्यक संरचनात्मक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने खेलकूद विभाग एवं मुख्य खेलकूद अधीक्षक विनय थपलियाल, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. मनोज सोही, रंजीता एवं भारत भूषण के योगदान की सराहना की।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि इंडोर खेल व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा व एकाग्रता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं और विद्यार्थियों से अधिक संख्या में खेलों में भाग लेने का आह्वान किया।
मुख्य खेलकूद अधीक्षक विनय थपलियाल ने बताया कि इंडोर गेम श्रृंखला के साथ-साथ आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं भी शीघ्र प्रारंभ की जाएंगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बैडमिंटन व वॉलीबॉल की तैयारी करने की अपील की।
परिणाम
खेलकूद विभाग द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार—
छात्र वर्ग में नमन जोशी (बी.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर) एवं आर्यन बख्शी (एम.कॉम द्वितीय सेमेस्टर) की टीम ने प्रथम स्थान, जबकि निशांत एवं रुद्र तिवारी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रा वर्ग में मुस्कान एवं उमंगिता (बीएससी षष्ठ सेमेस्टर) की टीम प्रथम, जबकि एकता एवं अनामिका की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. मनोज सोही, श्री दिव्यांश शर्मा, डॉ. हरिश्चंद्र जोशी, प्रशिक्षक भारत भूषण व रंजीता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ. आशा शर्मा, डॉ. अनुरिशा, डॉ. पद्मावती तनेजा, डॉ. पूर्णिमा, संजीत कुमार, हेमवती एवं विवेक उनियाल सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।




