उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज में इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, शतरंज में कृष्णा व समता बने चैंपियन

एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज, हरिद्वार में मंगलवार से इंडोर खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महंत डॉ. रविंद्र पुरी (अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट) ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शतरंज भारत की विश्व को दी गई अमूल्य देन है और युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारनी चाहिए। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा (अध्यक्ष, उत्तराखंड उच्च शिक्षा परिषद) ने कहा कि कॉलेज प्रशासन इंडोर खेलों के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी (अधिष्ठाता छात्र कल्याण) ने आयोजन की सराहना की।

प्रतियोगिता परिणाम:

शतरंज प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से कृष्णा चावला (बीकॉम षष्ठ सेमेस्टर) ने चैंपियनशिप जीती। सेमीफाइनल में उन्होंने सुफियान (बीए द्वितीय सेमेस्टर) को पराजित किया, जबकि फाइनल में आर्यन बक्शी (एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर) को हराकर खिताब अपने नाम किया।

छात्रा वर्ग में समता शर्मा (बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर) ने कशिश ठाकुर (बीकॉम षष्ठ सेमेस्टर) को पराजित कर चैंपियनशिप हासिल की।

मुख्य खेलकूद अधीक्षक विनय थपलियाल ने बताया कि आगामी दिनों में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम के साथ-साथ खो-खो और कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. मनोज सोही, प्रशिक्षक भारत भूषण, मोहनचंद पाण्डेय, दिव्यांश शर्मा, डॉ. हरिश्चंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button