उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर डीआरएम का निरीक्षण, चार प्रमुख स्टेशनों पर विकास कार्यों की समीक्षा

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने सोमवार को हरिद्वार, देहरादून, योग नगरी ऋषिकेश एवं ऋषिकेश रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर अर्धकुंभ-2027 के मद्देनज़र की जा रही तैयारियों और यात्री सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण की शुरुआत हरिद्वार स्टेशन से हुई, जहां डीआरएम ने स्टेशन लॉबी, एआरटी, स्टेशन परिसर और सर्कुलेटिंग एरिया का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा हरिद्वार यार्ड रिमॉडलिंग, स्टेशन रिडेवलपमेंट और अर्धकुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित व्यवस्थाओं पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। इसी क्रम में हरिद्वार स्टेशन पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने रेलवे की तैयारियों और विकास योजनाओं की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी।

इसके बाद देहरादून स्टेशन पर लॉबी, स्टेशन परिसर और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं एवं संचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान वाशिंग लाइन की क्षमता बढ़ाने और स्टेशन पर दो अतिरिक्त प्लेटफॉर्म बनाए जाने की संभावनाओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया।

ऋषिकेश स्टेशन पर किए गए व्यापक निरीक्षण में स्टेशन मास्टर कार्यालय, वेटिंग हॉल, वीआईपी रूम और सर्कुलेटिंग एरिया शामिल रहे। यहां भी डीआरएम ने पत्रकारों से संवाद कर अर्धकुंभ-2027 के लिए रेलवे द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री आदित्य गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री आशीष सिंह, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय) श्री अक्षय कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता (प्रथम) श्री पीयूष पाठक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिकी अभियंता (कैरेज एवं वैगन) श्री सत्येन्द्र कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ओपी) श्री आशु कुमार वर्मा, उप मुख्य अभियंता (गति शक्ति) श्रीमती सपना मीना, मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण वितरण) श्री रिशव चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button