भारतीय हॉकी सेट-अप में अपनी वापसी की घोषणा करते हुए इसकी कमान फिर से संभाली है, जहाँ उन्होंने पहले भी टीम को टोक्यो ओलंपिक 2021 में ऐतिहासिक चौथा स्थान दिलाया था।
Hockey India की ओर से जारी तस्वीरों में Marijne को संघ के शीर्ष अधिकारियों द्वारा स्वागत करते हुए देखा गया, जबकि स्वयं उन्होंने IGI एयरपोर्ट पर अपनी भारत वापसी की फोटो भी साझा की और लिखा “With fresh energy back in India”.
Marijne (51) को हाल ही में फिर से मुख्य कोच नियुक्त किया गया है और उनके साथ Matias Vila टीम के एनालिटिकल कोच के रूप में जुड़ेंगे। उनकी पहली बड़ी चुनौती महिला विश्व कप क्वालिफायर्स है, जो 8 से 14 मार्च 2026 के बीच हैदराबाद में होने हैं।
Marijne पिछले कार्यकाल में टीम को विश्व रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचाने और प्रमुख टूर्नामेंटों में सम्मानजनक प्रदर्शन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अब उनका लक्ष्य टीम का आत्मविश्वास फिर से बहाल करना और आगामी बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार करना है।




