हरिद्वार, 13 जनवरी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की हरकी पैड़ी इकाई द्वारा हरकी पैड़ी पर लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरकी पैड़ी इकाई के अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट के संयोजन में किया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने उपस्थित व्यापारियों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत पर्वों और संस्कृतियों का देश है। मिल-जुलकर पर्व मनाने से सामाजिक समरसता और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी खुशियों का पर्व है और इसमें समाज के वंचित वर्ग को भी सहभागी बनाना चाहिए, जिससे पर्व की खुशियां दोगुनी हो जाती हैं।
कार्यक्रम में हरकी पैड़ी इकाई के अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विशाल मूर्ति भट्ट सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।




