उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल के नए वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

मुंबई/नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता और मार्शल कलाकार विद्युत जामवाल ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते और प्राकृतिक अभ्यास करते दिख रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं जगाई है।

वीडियो में जामवाल को जंगल जैसे क्षेत्र में बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते और फिर प्राकृतिक वातावरण में ध्यान करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने इस पोस्ट को कलारीपयट्टू और सहज (Sahaja) नामक प्राचीन योगिक अभ्यास का हिस्सा बताया है, जिसे वे साल में एक बार करते हैं। इसका उद्देश्य प्रकृति के साथ गहरा संबंध बनाना, संतुलन और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाना बताया गया है।

जामवाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सहज अभ्यास शरीर की संवेदनशीलता, संतुलन और मानसिक फोकस को बेहतर बनाता है और इससे आंतरिक जागरूकता भी बढ़ती है। उन्होंने अपने पोस्ट में इसे प्राकृतिक सहजता की स्थिति लौटने से जोड़कर बताया है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएँ विविध हैं। कुछ ने उनकी फिटनेस और आत्म-अनुशासन की तारीफ़ की, तो कुछ ने चुटकी लेते हुए कहा कि “टार्जन भी पत्ता पहनता था” और “बिना कपड़ों के क्यों?” जैसे सवाल उठाए हैं। वहीं कई प्रशंसकों ने जामवाल के साहस और अलग दृष्टिकोण की सराहना भी की है।

यह वीडियो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुका है और अब फिल्मों के अलावा उनके निजी जीवन और फिटनेस अभ्यास को भी लेकर जनता में उत्सुकता बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button