उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्ली एनसीआरदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सीनियर नेशनल वॉलीबॉल टीम में चयनित हुए पृथ्वीराज सिंह, जनपद में हर्ष

रायबरेली। जनपद के सरेनी ब्लॉक अंतर्गत रामपुर कला गांव निवासी होनहार वॉलीबॉल खिलाड़ी पृथ्वीराज सिंह का सीनियर नेशनल वॉलीबॉल टीम में चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। पृथ्वीराज 04 से 11 जनवरी 2026 तक डॉ. सम्पूर्णानंद स्टेडियम, वाराणसी में आयोजित 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पृथ्वीराज सिंह वर्तमान में केआईआईटी यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं और बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम में नियमित अभ्यास करते हैं। वर्ष 2018 से वॉलीबॉल खेल की शुरुआत करने वाले पृथ्वीराज अब तक तीन सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुके हैं। पिछले 5–6 वर्षों से वे शिक्षा और खेल दोनों में संतुलन बनाते हुए निरंतर मेहनत कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने चयन सूची जारी करते हुए बताया कि 72वीं राष्ट्रीय सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष/महिला) वाराणसी में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से सफलता निश्चित मिलती है तथा खेलों में अब करियर की व्यापक संभावनाएं हैं।

जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन रायबरेली के संयुक्त सचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने पृथ्वीराज को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि पृथ्वीराज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

पृथ्वीराज सिंह के चयन पर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह, कांग्रेस जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी, संयुक्त सचिव अमित त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पृथ्वीराज की सफलता से जनपद के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button