उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

शाहजहांपुर स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 40,700 रुपये का राजस्व अर्जित

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री आदित्य गुप्ता के निर्देशानुसार मुरादाबाद मंडल के शाहजहांपुर स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा तथा गंदगी की रोकथाम के उद्देश्य से किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित शर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें 9 टिकट चेकिंग स्टाफ ने 3 रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों के सहयोग से कुल 15 ट्रेनों की जांच की। जांच में गाड़ी संख्या 12232, 13308, 13006, 15212, 14235, 22454, 13010, 14307, 15074, 13152, 55059, 55060, 55439, 55363 एवं 13151 शामिल रहीं।

विशेष चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा के 44 मामलों में किराया एवं जुर्माने सहित 24,220 रुपये, अनियमित यात्रा के 40 मामलों में 15,480 रुपये तथा धूम्रपान व गंदगी फैलाने के 7 मामलों में 1,000 रुपये वसूले गए। इस प्रकार कुल 91 मामलों में 40,700 रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया गया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट अथवा वैध यात्रा टिकट अवश्य लें, बिना टिकट यात्रा न करें तथा जिस श्रेणी का टिकट हो उसी कोच में यात्रा करें। साथ ही स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में गंदगी व धूम्रपान से बचें। रेल यात्रा के दौरान किसी भी सहायता के लिए एकीकृत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या ‘RailOne’ ऐप के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button