उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की खड़खड़ी इकाई की कार्यकारिणी घोषित

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध खड़खड़ी व्यापार मंडल इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

घोषित कार्यकारिणी में आशीष गोस्वामी को अध्यक्ष, योगेश भसीन को महामंत्री, ललित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा पार्थ मदान को संगठन मंत्री बनाया गया है। वहीं संरक्षक मंडल में हरीश गुजराल, सुरेश गिरी, राजेश सैनी, विजय कपूर, आशीष जैन, रोशनलाल, मनोज कुमार, रवि मदान एवं नारायण कुमार को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर व्यापारियों के हितों में कार्य करें। उन्होंने कहा कि खड़खड़ी क्षेत्र के सौंदर्यकरण और विकास कार्यों को कुंभ मेला विकास योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सफाई, बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही प्रतिनिधिमंडल के साथ कुंभ मेला अधिकारी से मुलाकात की जाएगी।

डॉ. गर्ग ने कहा कि व्यापारी न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हैं, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं। हरिद्वार में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मित्रवत व्यवहार से व्यापार में वृद्धि होगी और शहर की सकारात्मक छवि पूरे देश में स्थापित होगी।

प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने भी खड़खड़ी व्यापार मंडल इकाई को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button