उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सर्व धर्म सम्मेलन में ब्राह्मण भूषण प्रेमचंद्र झा सम्मानित

कोलकाता (दमदम)। भवा पगला द्वारा महामिलन मठ, दमदम, कोलकाता में आयोजित सर्व धर्म सम्मेलन में ब्राह्मण भूषण प्रेमचंद्र झा जी को उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रेमचंद्र झा जी ने पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि भव्य भारत के निर्माण के लिए बच्चों में संस्कारों का रोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चिंता जताई कि आज की युवा पीढ़ी सनातन परंपराओं से दूर होकर पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रही है।

श्री झा जी ने साधु-संतों, महात्माओं एवं श्रद्धालुओं से संगोष्ठी, सेवा कार्य एवं सत्संग के माध्यम से साप्ताहिक गोष्ठियों का आयोजन कर हिंदू समाज को संगठित करने का आह्वान किया, जिससे समाज में एकता सुदृढ़ हो सके।

कार्यक्रम के संयोजक आचार्य गोपाल खत्री जी ने श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों का स्मरण कराते हुए आत्मरक्षा एवं आत्मबल की आवश्यकता पर बल दिया।

सम्मेलन में विवेकानंद इंटरनेशनल वैदिक सोसाइटीज के स्वामी अच्युतानंद पुरी जी महाराज, सिख समाज से मनमोहन सिंह जी, विश्व हिंदू परिषद के प्रीत अरुण चट्टोपाध्याय, अशोक प्रसाद सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में साधु-संत, धर्माचार्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button