प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला–2025 को देखते हुए यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मंडल प्रशासन द्वारा संगम एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे।
रिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 14308 बरेली–प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में 01 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक तीन अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14307 प्रयागराज संगम–बरेली एक्सप्रेस में 04 जनवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक तीन अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़े जाएंगे।
रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से माघ मेले में स्नान व दर्शन के लिए प्रयागराज जाने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी तथा भीड़ प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी।




