अंतरराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

डीपीएस दौलतपुर जूनियर, कनखल में ‘आगाज़ सप्त रंग 2025’ का भव्य आयोजन

कनखल। डीपीएस दौलतपुर जूनियर, कनखल में 13 दिसंबर को अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता ‘आगाज़ सप्त रंग 2025’ का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में कलात्मक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना रहा।

प्रतियोगिताएँ विभिन्न वर्गों में आयोजित की गईं। नर्सरी वर्ग के लिए ड्रीम इन कलर्स, एलकेजी के लिए ड्रॉ एंड कलर, यूकेजी के लिए कोलाज आर्ट, कक्षा एक के लिए क्राउन क्रेज, कक्षा दो के लिए मिनी ऐड गुरुस, कक्षा तीन के लिए नारी शक्ति–द पावर ऑफ वूमेन विषय पर समूह नृत्य तथा वेस्ट मटीरियल से रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों की कल्पनाशीलता, मौलिकता और प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय इंचार्ज सुश्री अमिता ओहरी के स्वागत भाषण से हुआ। इसके पश्चात चेयरमैन श्री पीयूष जैन ने प्रेरणादायी संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जबकि प्रधानाचार्या सुश्री पूनम श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मीता मंगल एवं श्रीमती दीपिका गुप्ता उपस्थित रहीं। निर्णायक मंडल में श्रीमती अंजू गोयल, श्री मनु कावात्रा, सुश्री संस्कृति जैन, सुश्री परी गोयल, सुश्री लोवी गोयल, श्रीमती शालू जैन, सुश्री स्वस्ति जैन, सुश्री कामिनी भार्गव एवं श्रीमती रीना सचान शामिल रहीं।

आगाज़ सप्त रंग 2025’ नन्ही प्रतिभाओं की रचनात्मकता और सहभागिता का उत्सव बनकर एक यादगार व सफल आयोजन सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button