उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

स्टारलिंक ने भारत में शुरू की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा, प्लान 8,600 रुपये प्रति माह

नई दिल्ली। एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink (स्टारलिंक) ने भारत में अपनी सेवा की औपचारिक शुरुआत कर दी है। कंपनी ने भारत के लिए विशेष रूप से तैयार अपनी डेडिकेटेड वेबसाइट लॉन्च कर दी है, साथ ही प्लान और कीमतों की घोषणा भी कर दी।

स्टारलिंक की वेबसाइट के अनुसार, उसका रेजिडेंशियल प्लान 8,600 रुपये प्रति माह रखा गया है। यह एक माह की वैधता वाला प्लान होगा। कंपनी फिलहाल उपभोक्ताओं को एक महीने का फ्री ट्रायल भी दे रही है। यदि ग्राहक सेवा से संतुष्ट नहीं होते हैं, तो कंपनी पूरी राशि रिफंड करेगी।

स्टारलिंक का दावा है कि उसकी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा उन दूरस्थ इलाकों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुँचाएगी, जहाँ आज भी मोबाइल नेटवर्क और ब्रॉडबैंड सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में यह सेवा काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

भारत में स्टारलिंक की एंट्री का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा था। अब इसके शुरू होने से देश में इंटरनेट सेवाओं के क्षेत्र में नई प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button